• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कुंभ राशि में शनि ग्रह के कारण बन रहा है शश महापुरुष राजयोग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Updated : Mon, 24 Apr 2023 05:10 PM

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर के कारण बनने वाले योग पर विशेष ध्यान रखा जाता है। जब कोई ग्रह अपनी चाल बदलते हैं या उदय अथवा अस्त की स्थिति में होते हैं, तब कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। बता दें कि शनि ग्रह (Shani Gochar 2023) इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं और जल्द ही इस राशि में शनि ग्रह के कारण शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के कारण कई राशिया ऐसी हैं, जिनपर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा शश महापुरुष राजयोग से लाभ।

वृषभ राशि

शश महापुरुष राजयोग का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस दौरान जीवन साथी के साथ उत्तम समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। कला, संगीत व मीडिया से जुड़े लोगों को भी इस दौरान लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

शश राजयोग का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर भी पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही सुख एवं वैभव में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

तुला राशि

कुंभ राशि में बन रहे शश महापुरुष राजयोग का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों पर भी पढ़ता हुआ दिख रहा है। तुला राशि के ऊपर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो चुकी है, जिसके कारण कई प्रकार की समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

शश राजयोग सर्वाधिक लाभ सिंह राशि को मिल सकता है। इस दौरान जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वहीं साझेदारी में किए गए व्यापार में जातकों को बहुत मुनाफा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आर्थिक वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।