• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


सभी संकटों से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये पाठ

Updated : Mon, 17 Apr 2023 05:30 PM

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुख, संकट, काल और कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा उपासना करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख और संकट से परेशान हैं, तो हर मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ जरूर करें।

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान ।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करें हनुमान ॥

जय हनुमन्त संत हितकारी।

सुन लीजै प्रभु अरज हमारी।।

जन के काज बिलम्ब न कीजै।

आतुर दौरि महासुख दीजै।।

जैसे कूदी सिन्धु महि पारा।

सुरसा बदन पैठी विस्तारा।।

आगे जाय लंकिनी रोका।

मारेहु लात गई सुर लोका।।

जाय विभीषण को सुख दीन्हा।