• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


UP Nikay Chunav : भाजपा ने चुनाव के लिए प्रभारी मंत्री बदले, जानिए किस मंत्री को मिली क‍ि‍स शहर की जिम्‍मेदारी

Updated : Mon, 10 Apr 2023 05:45 PM

निकाय चुनाव की डुगडुगी बजते ही भाजपा जोरशोर से इसकी तैयारी में जुट गई है। सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक नगर निगम चुनाव पर पार्टी खासतौर पर जोर दे रही है। भाजपा ने नगर निगमों के चुनाव के लिए प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए राज्य सरकार के मंत्रियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए अब उन्हें उन जिलों के निकायों का प्रभार सौंपा है जिनका उन्हें सरकार ने प्रभारी मंत्री बनाया है। इस तरह राज्य सरकार के मंत्री अब अपने प्रभार वाले जिलों में प्रभारी मंत्री की भूमिका निभाएंगे।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय सहारनपुर और नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा को आगरा नगर निगम के प्रभारी मंत्री का दायित्व दिया गया है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को मुरादाबाद नगर निगम का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप शाहजहांपुर, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण गाजियाबाद और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह मथुरा-वृंदावन नगर निगम के चुनाव के लिए प्रभारी मंत्री होंगे। राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल को फिरोजाबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी मंत्री बनाया गया है।