• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


IPL 2023 का खिताब जीतेगी ये टीम, महान ऑलराउंडर Jacques Kallis ने की बड़ी भविष्‍यवाणी

Updated : Thu, 30 Mar 2023 04:38 PM

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्‍स कैलिस ने आगामी आईपीएल से पहले बड़ी भविष्‍यवाणी की और कहा कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स खिताब जीतेगी। कैलिस के मुताबिक दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली टीम खिताब जीतेगी।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स उन तीन टीमों में से एक है, जिसने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। साल 2020 दिल्‍ली के करियर का सर्वश्रेष्‍ठ पल रहा, जहां उसने फाइनल में एंट्री की थी। हालांकि, फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मुंबई इंडियंस से शिकस्‍त मिली थी। आईपीएल 2023 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कमान डेविड वॉर्नर संभालेंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि नियमित कप्‍तान ऋषभ पंत का दिसंबर में गंभीर कार एक्‍सीडेंट हो गया था।

ऋषभ पंत इस एक्‍सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वो अपनी चोटों से उबरने में जुटे हुए हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत को अपना कप्‍तान बनाया जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्‍तान की जिम्‍मेदारी सौंपी है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम आईपीएल 2023 में 1 अप्रैल को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वो लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना करेगी।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍क्‍वाड इस प्रकार है

डेविड वॉर्नर (कप्‍तान), पृथ्‍वी शॉ, यश धुल, फिल सॉल्‍ट, सरफराज खान, मनीष पांडे, राइली रोसोयू, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, अमन खान, विक्‍की ओस्‍तवाल, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्ट्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्‍ताफिजुर रहमान, ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार।