Trigrahi Yog 2023: मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन लोगों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे सभी बिगड़े काम
Updated : Sun, 26 Mar 2023 04:50 PM

सनातन धर्म में ज्योतिष का विशेष स्थान है। ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में सूर्य का गोचर मीन राशि में है। इसके चलते खरमास लगा है। खरमास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इसके लिए शादी-विवाह समेत शुभ कार्यों पर अल्प विराम लगा है। इसके अलावा, गुरु और बुध राशियों का भी गोचर मीन राशि में है। सूर्य, गुरु और बुध मीन राशि में गोचर कर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। ग्रहों की युति सभी बारह राशियों पर प्रभाव डालती है। कई राशि के जातकों को त्रिग्रही योग से बेहद लाभ मिलने वाला है। इन राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनेंगे। आइए, उन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ समय है। त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा है। इससे रोजगार और कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि होगी। साथ ही नई नौकरी का भी ऑफर मिल सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही सैलरी में भी बढ़ोत्तरी होगी। दांपत्य जीवन मधुर होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु और आराध्य देव श्रीहरि विष्णु हैं। त्रिग्रही योग धनु राशि के जातकों के लिए सोने पर सुहागा जैसा है। इस वर्ष धनु राशि वालों को साढ़े साती से भी मुक्ति मिली है। इसके लिए साल 2023 धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। सूर्य, बुध और गुरु की युति से धन लाभ के योग हैं। साथ ही सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर गाड़ी, बंगला और गहने खरीदने की सोच रहें हैं, तो समय बेहद शुभ है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनेंगे।
मीन राशि
वर्तमान समय में सूर्य, गुरु और बुध का गोचर मीन राशि में है। इस योग से मीन राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं। मीन राशि के विचार और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है। उनकी शादी के प्रबल योग हैं। कुल मिलाकर कहें तो वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बेहद शुभ है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।