• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


बुध गोचर से बना नीचभंग राजयोग, इन तीन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Updated : Mon, 20 Mar 2023 04:47 PM

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनके प्रभाव को बड़े ही विस्तार से बताया गया है। बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 16 मार्च 2023, बुधवार को मीन राशि में गोचर कर चुके हैं। जिसके कारण नीचभंग राजयोग का निर्माण हुआ है। बुध गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें नीचभंग राजयोग से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

वृषभ राशि

बुध गोचर से बने नीचभंग राजयोग का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी होगी और सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस अवधि में लाभ होगा। पदोन्नति या आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। विदेश यात्रा भी हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कन्या राशि

नीचभंग राजयोग के निर्माण से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में हंस राजयोग भी बनेगा, जिससे दोगुना लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के साथ-साथ मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। लेखनी और वाणी के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस समय अधिक लाभ मिलेगा।