Vande Bharat Express: किफायती दाम में मिडिल क्लास को वीआईपी सफर का मजा, सुरक्षा और सुविधाओं में बेजोड़
Updated : Sun, 19 Feb 2023 06:16 AM

'वंदे भारत एक्सप्रेस' नए भारत की वो पहचान है, जिसे देखकर देश की आर्थिक तरक्की और क्षमता का अनुभव होता है। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन सही मायनों आत्मनिर्भर भारत का बेजोड़ नमूना है, क्योंकि पूरी तरह से देश में बनी है। पहली वंदे एक्सप्रेस को दिल्ली से वाराणसी के बीच चार साल पहले शुरू किया गया था। पिछले चार सालों में वंदे भारत ने मध्यमवर्गीय परिवारों के ट्रेन में सफर करने के अंदाज को बदल दिया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में विश्वास जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कहा था कि प्लेन से यात्रा करने वाले लोग एक बार जब वंदे भारत का अनुभव कर लेंगे, तो वे भविष्य में भी इसी ट्रेन से यात्रा करेंगे। उन्होंने वंदे भारत को रेलवे का भविष्य बताया था।

वंदे भारत ने यात्रा के समय को कम किया
वंदे भारत मौजूदा समय में भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में से एक है। यह अधिकतम 180 की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह 100 किलोमीटर की केवल 54.6 सेकेंड्स में पकड़ सकती है और अपनी अधिकतम रफ्तार तक केवल 145 सेकेंड्स में पहुंच सकती है।